Aaj Ka Rashifal 30 January 2026:
आज का राशिफल
मेष (Aries)मेहनत का प्रतिफल, मजबूत आर्थिक स्थिति, परिवार की जरूरतें पूरी करना, व्यापार मे निवेश और वित्तीय सफलता, भविष्य के लिए बचत के संकेत है। प्यार में चल रही उथल-पुथल मे शांति आएगी। रिश्ता स्थिरता की ओर आगे आगे बढ़ेगा। एकांकी लोग नए रिश्ते की ओर बढ़ेंगे। गाय को घी चुपड़ी रोटी खिलाए।
शुभ रंग :- सफेद
वृषभ (Taurus)नई वित्तीय शुरुवात, नया करियर ऑफर, नौकरी में पदोन्नति, व्यवसाय में योजनाए क्रियान्वित करना, बैंक लोन स्वीकृति संभव है। प्रेम जीवन मे भविष्य के लिए प्रयास करना, आपसी तनाव खत्म करना, साथी और आप दोनो रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए सहभागिता दिखाएगे। घर में लोबान जलाए । हरी मुंग दान करेंl
शुभरंग:-हरा,
मिथुन (Gemini) .: व्यवसायिक निर्णय अंतर्ध्यान से लेंगे। समझदारी से निवेश, व्यापार में आशावादी सोच, सहकर्मी तथा कामगारों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करना, पारिवारिक आर्थिक आवश्यकताएं पूरी करने के संकेत हैं। प्यार संदर्भ में तर्कसंगत दृष्टिकोण रहेगा। भावनात्मक कमी रहेगी। बोलने के बजाय कार्य करके प्यार व्यक्त करेंगेl भगवान विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें।
शुभ रंगः- हल्का पीला
कर्क (Cancer) करियर में अनेक.विकल्प, व्यापार में निवेश मे अनिश्चितता, नए अवसर, सहकर्मियों की मदद,
आय के एक से अधिक स्त्रोत बनना, आर्थिक अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के संकेत हैं। प्रेम संदर्भ में आपको प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप या आपका साथी अतीत की घटनाओं से परेशान हो सकता है। प्यार को लेकर पारिवारिक मतभेद, असंतुष्टि के संकेत है।
गणेशजी को दूर्वा चढाए।
शुभरंग:- क्रीम, पीस्ता हरा
सिंह (Leo)वित्त संदर्भ में सकारात्मक समाचार, उत्साहवर्धक रवैया, करियर बदलने का विचार, नौकरी मे संभावित सफलता के संकेत हैं। रचनात्मक प्रोजेक्ट फलदायी हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रिश्ते में स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता की कमी हो सकती है। भावनात्मक थकान, समस्या महसूस हो सकती है। परेशानी हल करने की कोशिश करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शुभ रंग :- आसमानी
आसमानी
कन्या (Virgo)कार्यस्थल पर विभिन्न कामों मे संतुलन बनाना, नौकरी में अत्यधिक कार्यभार, क्षमता से अधिक जिम्मेदारी, व्यवसाय परिवार के बीच संतुलन करना पड़ सकता है। प्रेम संदर्भ मे दोनो साथियों में निस्वार्थ प्रेम, समर्पण, रिश्ते को आगे ले जाना, खुशनुमा महसूस करना, आपसी समझ के संकेत हैं। एकल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुवात हो सकती है। दूध अथवा चावल दान भरें।
शुभ रंग :- ऑफ व्हाईट
तुला (Libra)वित्तीय स्थिति की कठिनाइयां खत्म होगी अत्यधिक आर्थिक बोझ, कम होगा। नापसंद नौकरी को, करियर को छोड़कर नया विकल्प चुन सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा मे सफलता मिलेगी। प्रेम संदर्भ मे पुराने प्रेम के वापस आने, बचपन का प्यार, रियुनियन, मौजूदा प्रेम मे करुणा, गहरा भावनात्मक जुहाव संभव है। देवी लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढाए।
शुभ रंग:- गुलाबी
वृश्चिक (Scorpio)वित्त संबंधी विलंब समाप्त होगा। नौकरी प्रस्ताव, निवेश अवसर, साझेदारी, आर्थिक समझौत
बैंक ऋण पास होना, जिज्ञासू होना, तेज बुद्धि वाले निर्णय के संकेत है। रिश्तों में नकारात्मक आदतों के कारण परेशानी, अत्यधिक नियंत्रण, साथी पर अधिक निर्भर रहना, स्वार्थी होना, जुनूनी होना संभव है। गरीबों को दान करें। मछली को दाना खिलाएं।
शुभ रंग ! – सफेद,
धनु (Sagittarius)व्यापारिक सफलता, साझेदारी सफलता, उत्साहवर्धक निवेश, सहकर्मियों के साथ टीम वर्क कड़ी मेहनत के आनंद लेने के संकेत हैं।अपने प्रेम को समाज, परिवार के प्रतिरोध से बचाएंगे। आपके और साथी के बीच कई लोग गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करेंगे।दृढ़ निश्चय होकर चुनौतियों दूर करें। गाय को हरा चारा खिलाए।
शुभ रंग : गुलाबी
मकर (Capricorn)-: नौकरी का अनुकूल प्रस्ताव, व्यापार मे नए निवेश अवसर, विद्यार्थीगण को पाठ्यक्रम आवेदन के सफल संकेत, आकर्षक बाजार उपलब्धि, भावना की अपेक्षा तर्क के आधार पर निर्णय लेना संभव है। प्रेम संदर्भ में अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता देने का प्रयास करेंगे। सगाई, शादी, साथ घर बनाने के संकेत हैं। बच्चियों को चॉकलेट खिलाएं।
शुभरंग:-चमकीला सफेद
कुंभ (Aquarius) अचानक भाग्य से मिला घन, अप्रत्याशित नौकरी प्रस्ताव, व्यापारिक निवेश में अत्यधिक सफलता, नए आर्थिक स्त्रोत उत्पन्न होना, किसी से उपहार प्राप्त होने के संकेत हैं। खर्च पर काबू रखें।प्रेम जीवन में प्रतिस्पर्धा, बाधाओं का सामना करेंगे। परिवार की स्वीकृति ना मिलना, बाहरी चीजे आप दोनों के बीच हस्तक्षेप कर सकती है।चना दाल या केलादान करा
शुभ रंग- पीला, सुनहरा
मीन (Pisces)असंतुष्ट नौकरी, करियर पथ को छोड्ने का विचार कर सकते हैं। व्यापार मे असंतोषजनक वित्तीय स्थिति, असफल निवेश परेशान कर संकते हैं। प्रेम के संदर्भ में आपका साथी असमंजस स्थिति में हो सकता है। विकल्प उपलब्ध होने के कारण आप या साथी भ्रमित हो सकते हैं। चायपत्ती या सरसों तेल दान करें।
शुभ रंगः-हरा,
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु मां
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


