स्लीमनाबाद में सैनिक छावनी भूमि से हटेगा अवैध कब्जा
कटनी – जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में स्थित सैनिक छावनी की 6 एकड़ से अधिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जे का मामला उजागर हुआ है। प्रशासन द्वारा सीमांकन कार्य कराए जाने के बाद सच्चाई सामने आई, जिससे स्पष्ट हुआ कि वर्षों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया था।
तहसील एवं जिला स्तरीय दल की मौजूदगी में सीमांकन कार्य पूर्ण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
प्रशासन अब इस अवैध कब्जे को हटाने की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही कार्रवाई कर भूमि को पुनः सैनिक छावनी के अधीन किया जाएगा।


