बरही–सूत्रों के मुताबिक बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चलती ऑटो से सोने की माला झपटने वाले आरोपी को करौंदी खुर्द के ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरही निवासी काछी समाज की एक युवती ऑटो में सवार होकर अपने गांव जा रही थी। रास्ते में जंगल क्षेत्र में पहुँचते ही ऑटो में बगल में बैठा युवक युवती के गले से चार लॉकेट की सोने की माला झपटकर कूदते हुए जंगल की ओर फरार हो गया।घटना के बाद पीड़िता ने बरही थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वह वापस अपने गांव लौट रही थी, तभी करौंदी खुर्द के पास उसकी नजर उसी युवक पर पड़ गई। युवती द्वारा शोर मचाने पर गांव के युवकों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरही थाना पहुंचाया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
सोने की माला झपटने वाला आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया, पुलिस के हवाले
सम्बंधित ख़बरें


