P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीपश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की बड़ी जीत, महापौर प्रीति...

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की बड़ी जीत, महापौर प्रीति सूरी ने दी बधाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 4 मई।पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली उल्लेखनीय सफलता पर कटनी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि यह चुनाव परिणाम देश के दूरदर्शी नेतृत्व, जनहितकारी नीतियों और निरंतर विकास कार्यों पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिससे आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की पारदर्शी कार्यप्रणाली, मजबूत नेतृत्व और गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं ने जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यही कारण है कि इन राज्यों के चुनाव परिणामों में जनता का भरोसा साफ तौर पर दिखाई देता है।महापौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटे रहें तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।अंत में उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र में जनता के विश्वास का प्रतीक है, जो देश को प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट