त्योंथर रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी संग्राम तेज हो गया है। BJP MLA Siddharth Tiwari के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस पर अपने बाबा श्रीनिवास तिवारी के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और दिग्विजय सिंह को मौलाना कह डाला।
17 सितंबर को श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर पहुंचे Digvijay Singh ने कहा था कि सिद्धार्थ तिवारी अपने दादा की विरासत का अपमान कर रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए। इसके बाद 19 सितंबर को चाकघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में सिद्धार्थ तिवारी ने पलटवार किया।
यह भी पढ़ें-भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital
BJP MLA Siddharth Tiwari ने कहा कि मौलाना दिग्विजय सिंह वो नेता हैं जो ओसामा बिन लादेन को भी “ओसामा जी” कहते हैं। सिद्धार्थ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा उनके बाबा श्रीनिवास तिवारी के साथ धोखा किया है। सिद्धार्थ के बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और श्रीनिवास तिवारी के रिश्ते आत्मीय थे और कांग्रेस ने हमेशा उनका सम्मान किया है। सिद्धार्थ तिवारी के बयान से रीवा की सियासत और गरमा गई है। कांग्रेस इसे श्रीनिवास तिवारी की विरासत का अपमान बता रही है, तो बीजेपी इसे कांग्रेस की सच्चाई उजागर करने वाला बयान बता रही है।
यह भी पढ़ें-H1B वीजा के नए नियम 2025: कब से और किन पर लागू होगा? … – Khabar Digital


