P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगंगेव में भीषण आग, कपड़े की दुकान जलकर खाक- लाखों का नुकसान

गंगेव में भीषण आग, कपड़े की दुकान जलकर खाक- लाखों का नुकसान

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के गंगेव बाजार में देर रात भीषण आग लगने से एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हैरानी की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में दो घंटे लग गए।

यह घटना मनगवां थाना अंतर्गत गंगेव उपतहसील के सामने स्थित मोहित गुप्ता की दुकान “लक्ष्मी साड़ी कलेक्शन” में रात 11 बजे के करीब हुई। जैसे ही लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, तत्काल दुकान संचालक को बुलाया गया। शटर खोलते ही आग ने भयंकर रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि से सस्ते दिन का सूर्योदय, PM मोदी बोल – नागरिक देवो भव: – Khabar Digital

ग्रामीणों की मदद से आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोका गया। लेकिन फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मनगवां थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ और गंगेव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी 22 को अरुणाचल और त्रिपुरा दौरे पर – Khabar Digital

घटना की जानकारी मिलने पर मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति और जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी ने भी घटनास्थल पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराज़ हैं और समय पर आपात सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट