P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभाजपाइयों ने जवा चौराहे पर फूंका जीतू पटवारी का पुतला, लगाए मुर्दाबाद...

भाजपाइयों ने जवा चौराहे पर फूंका जीतू पटवारी का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

रीवा ज़िले के सिरमौर विधानसभा के अंतर्गत जवा मंडल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

रीवा/अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लाडली बहनों पर अपमान जनक टिप्पणी व बिहार में राहुल गांधी की पग यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा के मंडल जवा में अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ़ जवा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे चौराहे पर जीतू पटवारी का पुतला भी फूका गया।

यह भी पढ़ें –भारत की 7.8% विकास दर पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- किसानों के परिश्रम से इतिहास रच रहा देश – Khabar Digital

वही विरोध प्रदर्शन में भाजपा के ज़िला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता और सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही विरोध प्रदर्शन में भाजपा ज़िला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ द्वारा की गई घटिया टिप्पणी से आज पूरे प्रदेश की लाडली बहनाओ का अपमान करने का काम किया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर होने की वजह से बौखलाई हुई है। इस वजह से अनर्गल बयान कर रहे हैं। आने वाले समय में जनता इनको मुहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें –छीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार – Khabar Digital

सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने भी कांग्रेस की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी की सोच नारी सम्मान के खिलाफ़ है और जनता इसका जवाब आगामी चुनावों में देगी। प्रदर्शन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अशांति न फैले। इस प्रदर्शन ने क्षेत्रीय राजनीति को गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर सबकी नज़र रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट