P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबड़खेड़ा–बिलहरी रोड पर भीषण सड़क हादसा, नशे में बस चला रहा था...

बड़खेड़ा–बिलहरी रोड पर भीषण सड़क हादसा, नशे में बस चला रहा था ड्राइवर

कटनी /बड़खेड़ा–बिलहरी कनकी ग्राम मार्ग पर आज शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक निजी यात्री बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी देर से तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी और ड्राइवर बार-बार संतुलन खो रहा था। यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर शराब के नशे में था और बस पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था। यात्रियों द्वारा कई बार टोके जाने के बावजूद उसने लापरवाही से वाहन चलाना जारी रखा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस सड़क किनारे पलटी पड़ी थी और कई यात्री उसके अंदर फंसे हुए थे। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने तुरंत मदद करते हुए शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट