P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDatia Upchunav: दतिया में होगा उपचुनाव! तैयारियां तेज, कलेक्टर को मिला आदेश

Datia Upchunav: दतिया में होगा उपचुनाव! तैयारियां तेज, कलेक्टर को मिला आदेश

Datia Upchunav: मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक मोर्चे पर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने दतिया में चुनावी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पत्र के बाद दतिया कलेक्टर ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए आगामी रूपरेखा तय कर ली है।

19 मई को होगी वोटिंग मशीनों की जांच

दतिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 291 मतदान केंद्रों के लिए चुनावी मशीनरी को दुरुस्त करने का काम शुरू हो रहा है। दतिया कलेक्टर ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। आगामी 19 मई को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरे होते ही जिला प्रशासन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, वेबकास्टिंग, फ्रिस्किंग और सुरक्षाबलों की तैनाती जैसे अन्य कड़े प्रोटोकॉल पर काम शुरू कर देगा।

क्यों खाली हुई दतिया सीट?

2023 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती को एक पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 3 साल की सजा सुनाई थी। नियम के मुताबिक, 2 साल या उससे अधिक की सजा होने पर मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने राजेंद्र भारती को विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई।

दिल्ली हाई कोर्ट पर टिकी नजरें

हालांकि, राजेंद्र भारती ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने उन्हें अपील के लिए 60 दिन का समय दिया था लेकिन सजा पर स्टे नहीं लगाया था। अब इस पूरे मामले में ठीक 11 दिन बाद दिल्ली हाई कोर्ट में एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

फिर दिलचस्प होगा मुकाबला?

यदि दिल्ली हाई कोर्ट से राजेंद्र भारती को राहत नहीं मिलती है और दतिया में उपचुनाव की घोषणा होती है, तो मध्य प्रदेश का सियासी पारा चढ़ना तय है। साल 2023 के नियमित चुनाव में राजेंद्र भारती ने भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उपचुनाव की स्थिति में भाजपा एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतार सकती है, जिससे दतिया की जंग बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठा की लड़ाई बन जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट