P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन के ढांचा भवन इलाके में तनाव, पुलिस कार्यवाई में 3 पकड़ाए

उज्जैन के ढांचा भवन इलाके में तनाव, पुलिस कार्यवाई में 3 पकड़ाए

उज्जैन/खबर डिजिटल/ उज्जैन के ढांचा भवन इलाके में गुरुवार देर रात अचानक तनाव की स्थिति बन गई, जब 10 से 12 अज्ञात बदमाशों ने बाफना पार्क कॉलोनी में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया।

देर रात करीब एक बजे आरोपियों ने घरों के बाहर इकट्ठा होकर गाली-गलौज शुरू की और इसके बाद पत्थरबाजी करते हुए खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू की।

शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक रूप से घुमाते हुए सख्ती दिखाई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट