P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशलापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, पूछ...

लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा, पूछ रहें मौत का जिम्मेदार कौन?

जिला अस्पताल में इलाज म़े लापरवाही से महिला की मौत...जिला अस्पताल के सामने परिजनों ने किया हंगामा...कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची...रजोला गांव में रहने वाली महिला को उल्टी दस्त होने पर अस्पताल में भर्ती किया था..

छिदवाडा/तौफीक मिस्कीनी/ खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा में जिला अस्पताल अपनी लापरवाही के चलते हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। यहां पहुंचने वाले मरीज को समय में उपचार नहीं मिलता ऐसे ही एक मामला रविवार को सामने आया है। जहां समय में इलाज नहीं मिलने से महिला की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल के सामने परिजनों ने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की जान गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों को समझाइए देने का प्रयास किया लेकिन परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात पर ही अड़े हैं। पीड़ित परिवार ने खबर डिजिटल से चर्चा करते हुए बताया कि रजोला गांव में रहने वाली दुर्गा चंद्रवंशी को उल्टी दस्त ग्रसित होने पर जिला अस्पताल लेकर आया गया था जहां डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला को उपचार नहीं मिला जिसके कारण मौत हुई है।

विगत कुछ दिन पूर्व रजोला गांव में उल्टी दस्त से ग्रसित था पूरा गांव

बीते कुछ दिन पहले ही छिंदवाड़ा जिले के रजोला गांव में दूषित पानी पीने से गांव के ढाई सौ से ज्यादा लोग को उल्टी दस्त से बीमार लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ही स्थाई अस्पताल बनाकर उपचार किया था और गांव में घर-घर पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम में सर्वे कर दवाई का वितरण किया था लगातार तीन दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही रहकर बीमार हुए लोगों का उपचार किया जा रहा था लेकिन शनिवार को फिर एक महिला उल्टी दस्त की से ग्रसित होने पर परिजनों ने गांव के डॉक्टर को दिखाई जहां उसका उपचार चला रहा इसके बाद परिजनों ने शाम के समय महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार चल रहा था लेकिन सुबह महिला की मौत हो गई।

Chhindwara hospital woman death news
Chhindwara hospital woman death news

एसडीएम और प्रशासन एक अधिकारी मौके पर पहुंचे

महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही छिंदवाड़ा एसडीएम और पुलिस विभाग के मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिलाया लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है परिजनों का कहना है की लापरवाही करने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की जाए उसके बाद ही शव को हम घर ले जाएंगे हालांकि प्रशासन परिजनों को मनाने में लगा हुआ है और जांच और कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है लेकिन परिजन करने को तैयार नहीं है

उल्टी दस्त से ग्रसित महिला की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया

वैसे ही तो रजोल गांव में उल्टी दस्त की फैली हुई थी जिसके बाद दो से 250 लोगो का बीमार हो गए थे धीरे-धीरे गांव के हालात ठीक थे लेकिन अब महिला की मौत के बाद गांव में हड़कंप बच गया हैं सूत्रों की माने तो गांव के हालात पहले से बेहतर है लेकिन अभी गांव में उल्टी दस्त की बीमारी से लोग ग्रसित हैं लोगो का कहना कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में सर्वे करना चाहिए ताकि लोगो की जानकारी का मिल सके हैं और लोगों को बेहतर उपचार मिल सके।

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट