P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News: आरोपी बोले - गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है…...

Chhindwara News: आरोपी बोले – गुंडागर्दी पाप है पुलिस हमारी बाप है… जहां युवकों ने मचाया उत्पात, वहीं से निकाला जुलूस

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ कोतवाली थाना क्षेत्र में गुलाबरा में युवकों के द्वारा उत्पात और मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों का जुलूस निकाला है। पुलिस आरोपियों को उसी स्थान पर लेकर गई, जहां युवको का आतंक देखने को मिल रहा था, वहीं पर पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला।

‘गुंडागर्दी करना पाप है, और पुलिस हमारी बाप है’
गुंडों का जुलूस निकालने के दौरान आरोपी बोलते हुए नजर आए कि गुंडागर्दी करना पाप है और पुलिस हमारी बाप है, और अब हम अपराध नहीं करेंगे। साथ ही आरोपियों ने गुलाबरा क्षेत्र में जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश करने ले जाया जा रहा था, इसी दौरान आरोपियों से भी उठक बैठक लगवाई गई।

5 आरोपियों का उत्पात, शिकायत पर कार्रवाई
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि पांच आरोपियों के उत्पात और मारपीट करने की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया, और पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। निरंतर ऐसे अपराध करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, आगे भी यह कार्रवाई चलती रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट