छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना क्षेत्र के झिगरिया वॉटरफॉल में पैर फिसलने से दिल्ली का रहने वाला एक युवक का गिरने का मामला सामने आया है, जिसके बाद चौकी प्रभारी मयंक उईके मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर युवक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अधिक गहराई और पानी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू करने में टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गाजियाबाद का रहने वाला है आरोपी
दरअसल बताया जा रहा है कि दिल्ली के गाजियाबाद का रहने वाला मुकुंद शर्मा छिंदवाड़ा अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था, परिवार के साथ घूमने के लिए तामिया क्षेत्र के पर्यटन वॉटरफॉल घूमने के लिए गया हुआ था, इसी दौरान पैर फिसलने के कारण गिर गया, लेकिन 2 दिन के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है, फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक की तलाश की जा रही है।
2 दिन से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
जैसे ही पुलिस अधिकारियों को वाटरफॉल में युवक के गिरने की जानकारी लगी, तो वैसे ही अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। पानी की अधिक गहराई होने के कारण रेस्क्यू करने में टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसी कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है।


