छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के अंजनिया के पास रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 25 वर्षीय तनवीर मंसूरी की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
तनवीर मंसूरी की हुई मौत
दरअसल बताया जा रहा है कि कार सवार तीन लोग सारना तरफ से छिंदवाड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अंजनिया के पास ट्रक ने कार सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे यात्री प्रतीक्षालय में जाकर टकरा गई। जिसके कारण चालक तनवीर मंसूरी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोगों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही धर्मटेकड़ी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद चालक कार में ही फंसा हुआ था, तो उसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
चौकी प्रभारी ने दी जानकारी
चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मृतक तनवीर मंसूरी पिता नदीम मंसूरी निवासी छिंदवाड़ा जो अपने दो साथियों के साथ सारना से छिंदवाड़ा लौट रहे थे, इसी हादसा हो गया जिसमें तनवीर की मौत हो गई, जो जानकारी सामने निकलकर आ रही है कि ट्रक ने कार सवार को टक्कर मारी है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है, और मामले की जांच की जा रही है, और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, जो भी तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
