Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशसिविक सेंटर का बदलेगा रूप, पार्किंग की समस्या होगी दूर; जेडीए अध्यक्ष...

सिविक सेंटर का बदलेगा रूप, पार्किंग की समस्या होगी दूर; जेडीए अध्यक्ष ने लिया जायजा

जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी/ ​जबलपुर शहर के मुख्य व्यावसायिक और सांस्कृतिक केंद्र सिविक सेंटर को और अधिक सुव्यवस्थित और सर्वसुविधाजनक बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने अधिकारियों की टीम के साथ पूरे सिविक सेंटर क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने माना कि यह क्षेत्र शहर का प्रमुख हृदय स्थल है, जहाँ जेडीए मुख्यालय के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण संस्थान और व्यापारिक केंद्र स्थित हैं। इस जगह को आने वाले लोगों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने और यहाँ की अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

​निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जेडीए अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि वर्तमान में यहाँ आने वाले लोगों के लिए पार्किंग एक बड़ी और मुख्य समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए केवल प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और संस्थाओं से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। सभी के सहयोग और बेहतर तालमेल से एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे आने वाले समय में सिविक सेंटर का एक नया और व्यवस्थित स्वरूप जनता के सामने आ सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट