P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News: पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में संघर्ष, जमकर चले...

Chhindwara News: पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे

5 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के उमरानाला चौकी क्षेत्र में दो गुटों का विवाद इतना बढ़ गया, एक दूसरे पर लाठी डंडे और धारदार हथियार चल गए। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने दी जानकारी
एसडीओपी आरपी चौरे ने बताया कि उमरानाला चौकी क्षेत्र में दो गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए थे, जिसमें दोनों पक्षों की शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आकाश पाटिल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई जिसमे 6 अन्य नामजद लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, इसी प्रकार दूसरा जो गुट है आकाश साहू की तरफ से सात अन्य लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की गई है, तो दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश चल रही थी, और कल दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जांच में ही सामने आएगा आखिर विवाद की क्या वजह है।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
मारपीट में घायल हुए राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि मंदिर के पास दोस्तों के साथ बैठे हुए थे, इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा युवक पहुंचे और दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिन्होंने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दो लोगों पर चाकू से हमला किया हैं, जब हम लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो हमारे साथ भी मारपीट शुरू कर दी है। लगभग 18 लोग पहुंचे थे जिनके नाम भी मुझे याद है।

फायरिंग का लगाया आरोप
दो गुटों में हुए विवाद के मामले में हवा में फायरिंग का मामला भी मामला सामने आया था, जहां घायल युवकों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि बंदूक से भी हवा में फायर किया था, जब इस मामले में पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई भी फायरिंग की घटना नहीं हुई है, यह बात अफवाह है, हालांकि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट