P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआ बस हादसा: मासूम आदित्य के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 4...

झाबुआ बस हादसा: मासूम आदित्य के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दिए 4 लाख, मंत्री निर्मला भूरिया ने 1 लाख की सहायता घोषित की

मासूम आदित्य के परिजनों को मिलेगी कुल 5.30 लाख की मदद

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ माछलिया-मुगारोंडी मार्ग पर सोनार नदी की पुलिया 7 वर्षीय मासूम आदित्य वास्केल की बस दुर्घटना में मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए ग्राम पंचायत बोचका से ग्रामीणों को लेकर जा रही बस ने बच्चे को रौंद दिया था। तत्काल इलाज के लिए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल झाबुआ रेफर किया गया, लेकिन अफसोस, वहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले पर सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने ₹1 लाख की मदद की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस संगठन भी ₹50 हजार की आर्थिक मदद प्रदान करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट