कटनी/आशुतोष/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार जनता को लाभ पहुंचाने के प्रयास में लगी है। इसी सुविधाओं की लिस्ट में सीएम हेल्पलाइन सेवा भी चल रही है, जिस पर जनता को परेशानियों से मुक्त करने का भार है। लेकिन अधिकारियों की दादागिरी या लापरवाही के चलते योजना के कारण जनता को डर सताने लगा है, क्योंकि अधिकारी ही हेल्पलाइन से शिकायत हटाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें – MPPSC-ESB भर्ती में बड़ा बदलाव, कम आवेदन वाले पदों पर सीधे इंटरव्यू – Khabar Digital
सीएम हेल्पलाइन योजना पर लगाया पलीता
प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन अब मज़ाक बनकर रह गई है। शिकायतों को निपटाने के बजाय अधिकारी खुद ही फोन कर शिकायतकर्ताओं को धमकाने लगे हैं। ऐसा ही एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें अधिकारी शिकायत बंद कराने का दबाव बनाते और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते सुने जा सकते हैं। वहीं पीड़ित परिवार चुपचाप उसकी धमकी को सुनते दिखाई दिए।

पीड़ित परिवार ने की कलेक्टर से शिकायत
अधिकारी की अभद्रता के शिकार पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की है, जिसमें दुर्व्यवहार और धमकी दोनों के साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं। अब देखना यह होगा कि कलेक्टर इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।
यह भी पढ़ें – स्मार्ट मीटर पर उमंग सिंघार का खुलासा, सियासत का बाजार हुआ गर्म – Khabar Digital
स्थानीय लोगों ने भी बताई आपबीती
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कटनी में पिछले कुछ माह से प्रशासन और पुलिस दोनों का रवैया लापरवाह हो गया है। जनता की शिकायतों पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है, जबकि अधीनस्थ कर्मचारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। यह मामला इस बात का ताजा उदाहरण है कि जनता की आवाज को दबाने का सिलसिला किस तरह से चल रहा है।


