CM Mohan Rangpanchami : मध्यप्रदेश के उज्जैन में रंगपंचमी का पर्व इस बार खास उत्साह और अलग अंदाज में मनाया गया। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर से निकलने वाली गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ध्वज पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीएम का शौर्य प्रदर्शन
गेर की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद उन्होंने तलवार घुमाकर शौर्य का प्रदर्शन भी किया।
श्रीकृष्ण-सुदामा रंगपंचमी उत्सव
बता दें कि इस साल उज्जैन की पारंपरिक गेर को श्रीकृष्ण-सुदामा रंगपंचमी उत्सव के रूप में भव्य रूप दिया गया है। संत नगर से लेकर टॉवर चौक तक निकली इस गेर में मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
गुलाल और झांकियों से सजी गेर
रंगपंचमी के इस आयोजन में करीब 25 क्विंटल हर्बल गुलाल का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरा माहौल रंगों से सराबोर हो गया। गेर में कई झांकियां, ताशा-ढोल की धुनों ने रौनक बढ़ा दी। इंदौर के कलाकारों ने भी अपने प्रदर्शन से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ 14 फायर ब्रिगेड वाहन भी लगाए गए थे। पूरे मार्ग पर प्रशासन की विशेष निगरानी रही।


