P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में राजश्री पान मसाला के कारोबार में काला बाज़ारी के आरोप,...

कटनी में राजश्री पान मसाला के कारोबार में काला बाज़ारी के आरोप, कच्चे बिल पर बिक्री और उपभोक्ताओं से धोखे का आरोप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी – शहर में राजश्री पान मसाला के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कटनी में राजश्री सिंडिकेट द्वारा पान मसाला के होलसेल व्यापार में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही हैं।बताया जा रहा है कि शहर के व्यापारियों को राजश्री पान मसाला कच्चे बिल पर बेचा जा रहा है, जिससे सरकार को जीएसटी के राजस्व का भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं के साथ भी धोखे के आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पहले बाजार में जो राजश्री पान मसाला की पैकिंग उपलब्ध थी उसमें मात्रा अधिक हुआ करती थी, लेकिन अब नई पैकिंग में मात्रा कम कर दी गई है।हालांकि मात्रा कम होने के बावजूद उत्पाद की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है और उपभोक्ताओं से वही पुराना दाम वसूला जा रहा है।इस मामले को लेकर शहर के उपभोक्ताओं और व्यापारियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आ सकती है।फिलहाल प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट