P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार, 61 फीट ऊंचाई में...

भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार, 61 फीट ऊंचाई में होगा नया शिवालय

भोपाल/ खबर डिजिटल/ लकी नेगी: राजधानी भोपाल के पुराने शहर के कायस्थपुरा सोमवारा स्थित श्री बड़वाले महादेव मंदिर का कायाकल्प किया जा रहा है। करीब 6 करोड़ की लागत से बन रहे इस नए स्वरूप में एक छत भी डल चुकी है। मंदिर सेवा समिति के प्रकाश मालवीय ने बताया कि मंदिर की ऊंचाई लगभग 61 फीट होगी और इसका निर्माण 3000 वर्गफीट क्षेत्र में होगा। निर्माण में राजस्थान के पांच अलग अलग प्रकार के पत्थरों का उपयोग किया जाएगा, जिनमें जैसलमेर से मंगाए गए पिंक और यलो ग्रेनाइट शामिल हैं। शिवालय के साथ ही एक नया हनुमान मंदिर भी बनाया जाएगा। कार्य अगले दो वर्षों में पूरा होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट