P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 31 अक्टूबर कार्यक्रम: भोपाल में सरदार पटेल...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 31 अक्टूबर कार्यक्रम: भोपाल में सरदार पटेल जयंती, बिहार में जनसभाएं और चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बिहार चुनाव प्रचार में जनसभा को करेंगे संबोधित..., दखें आज का शेड्यूल

भोपाल/पटना। CM Dr. Mohan Yadav’s 31 October Schedule: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे बिहार प्रस्थान करेंगे, जहां वे आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

भोपाल में राष्ट्रीय एकता दिवस National Unity Day कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन की शुरुआत सुबह 07:30 बजे एम्स, साकेत नगर, भोपाल में स्थानीय कार्यक्रम से होगी। इसके बाद वे सुबह 7:50 बजे शौर्य स्मारक में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सुबह 09:30 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एकता परेड कार्यक्रम का श्रवण करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति रहेगी।

कन्नौद (देवास) और स्थानीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11:20 बजे कन्नौद (जिला देवास) के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे उनका भोपाल लौटने का कार्यक्रम है।

बिहार में जनसभाएं और चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12:55 बजे भोपाल से पटना (बिहार) Bihar visit के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे वे पटना जिले की मनेर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दीघा विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे।

सिंधिया के सहयोग से नईसराय ईसागढ़, चंदेरी में डबल लॉकगोदाम स्वीकृत – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट