Abhiyanta Diwas पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की…मध्यप्रदेश में खुलेगा इंजीनियरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट… मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘Abhiyanta Diwas समारोह 2025’ का शुभारंभ कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं व संविदाकारों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
साथ ही लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप, न्यूज लेटर एवं लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अभियंताओं को अनुसंधान कार्यों में सहयोग प्रदान करने तथा उन्हें निरंतर एवं व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु मध्यप्रदेश में ‘रिसर्च एवं ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट’ की स्थापना की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितम्बर को करेंगे त्योंथर दौरा, करोड़ों की सौगात देंगे – Khabar Digital
इन्हें मिला सम्मान
सुनील कौरव, प्रीति यादव, प्रमेश कोरी, संजीव कालरा, भुवना जोशी, राजीव श्रीवास्तव, दीपक शर्मा और विक्रम सोनी को मोक्षगुंडम विश्वैशरैया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा पुरस्कार
हैदराबाद की फर्म मेसर्स एनसीसी लिमिटेड, भोपाल की फर्म मेसर्स निविक कंस्ट्रक्शन, गुरुग्राम की फर्म मेसर्स आरके जैन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. और नौगांव की फर्म मेसर्स हरगोविंग गुप्ता को विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एमपीआरडीसी भोपाल के सहायक महाप्रबंधन डॉ. दीपक पांडे को रानी दुर्गावती पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया।


