P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशब्रेकिंग: किसानों के मुद्दें पर CM मोहन यादव ने की सीधी बात,...

ब्रेकिंग: किसानों के मुद्दें पर CM मोहन यादव ने की सीधी बात, लिया यह बड़ा निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा.....

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल/ CM Mohan Yadav big decision for MP kisan मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। किसानों के मुद्दे पर CM मोहन यादव ने सीधी बात करते हुए कई बड़े निर्णय लिये हैं। CM मोहन यादव ने कहा किसानों को जो कठिनाईयां आ रही उसे दूर करने का काम किया जा रहा है। किसान हितैषी निर्णय लेते हुए सीएम ने कहा कि गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च की जा रही है।

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी: आने वाली है इस महीने की 1500 रुपये, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital

उड़द खरीदी पर बोनस की घोषणा

मुख्यमंत्री निवास में किसानों के साथ बैठक करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। भारत सरकार के MSP 2585 रुपए के ऊपर राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी। उड़द खरीदी पर ₹600 प्रति क्विंटल के बोनस की घोषणा की गई है। किसान उड़द लगाएं, ताकि ठीक से उनको इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी हो जाए।

किसानों के हित में लिए निर्णय

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदान करेंगे, ताकि रात के समय बिजली से सिंचाई के कारण होने वाले संकटों से बचा सकें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा आज किसान संघ के साथ हुई बैठक में किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किये।

Bihar Special: बीजेपी से होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री… नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन – Khabar Digital

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की में लिए गए निर्णय

  • राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी।
  • गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च की जा रही है।
  • उड़द खरीदी पर ₹600 प्रति क्विंटल के बोनस की घोषणा की गई है। किसान उड़द लगाएं, ताकि ठीक से उनको इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी हो जाए।
  • किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदान करेंगे, ताकि रात के समय बिजली से सिंचाई के कारण होने वाले संकटों से बचा सकें।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट