P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री मोहन आज हैदराबाद दौरे पर: उद्योगपतियों से निवेश पर करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री मोहन आज हैदराबाद दौरे पर: उद्योगपतियों से निवेश पर करेंगे संवाद

CM Mohan Yadav Hyderabad Visit

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय हैदराबाद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दक्षिण भारत के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। ग्रीन एनर्जी, आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम सेक्टर से जुड़े उद्योगपति मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों से रू-ब-रू होंगे।

Investments Opportunities in Madhya Pradesh’ सत्र में करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में दक्षिण भारत के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
यह सत्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई इकाइयों, निवेश विस्तार और औद्योगिक सुविधाओं पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ
– निवेश विस्तार,
– नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना,
– और विभिन्न सेक्टरों में दी जा रही राज्य सरकार की सुविधाओं
पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस, ईएसडीएम, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई क्षेत्रों के लिए तैयार की गई नीतियाँ इस बैठक का मुख्य केंद्र रहेंगी।

ग्रीनको मुख्यालय का भ्रमण

हैदराबाद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्रीनको (Greenko) समूह के मुख्यालय का भी भ्रमण करेंगे।
यहां वे ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा निवेश और बड़े पैमाने के औद्योगिक प्रोजेक्ट्स पर समूह के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

द लीला होटल में वन-टू-वन मीटिंग

डॉ. Mohan यादव द लीला होटल में आयोजित मुख्य सत्र में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इन बैठकों में आईटी, आईटीईएस, ईएसडीएम, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर संभावित निवेश व भविष्य की योजनाओं पर बात होगी।

बायोटेक पर केंद्रित विशेष राउंड टेबल

कार्यक्रम के दौरान बायोटेक सेक्टर पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग भी आयोजित की जाएगी।
यहां नवाचार आधारित उद्योगों, रिसर्च-आधारित प्रोजेक्ट्स और मध्यप्रदेश में बन रहे अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट