BJP MLA Ambrish Sharma : मध्यप्रदेश में एक बार फिर सत्ता पक्ष के भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे है। लहार से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा ‘गुड्डू’ आज दोपहर 12 बजे भाटनताल ग्राउंड में धरने पर बैठेंगे।
क्यों नाराज विधायक?
बताया जा रहा है कि विधायक जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज हैं और कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। खासतौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोठी को न तोड़े जाने को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है।
उठाएंगे ये बड़े मुद्दे
धरने के दौरान विधायक अवैध रेत उत्खनन और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाएंगे। उनका कहना है कि इन मामलों में प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विधायक का विरोध, उठे सवाल
सत्ता पक्ष के विधायक का अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले भिंड के एक अन्य विधायक नरेंद्र सिंह भी तत्कालीन कलेक्टर के खिलाफ धरना दे चुके हैं। अब वर्तमान कलेक्टर के खिलाफ अंबरीश शर्मा का यह कदम प्रशासन और सरकार दोनों के लिए चुनौती माना जा रहा है।


