P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगेर में शामिल हुए CM मोहन, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, देखें उनके अनोखे...

गेर में शामिल हुए CM मोहन, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, देखें उनके अनोखे अंदाज से भरे PHOTOS

Rang Panchami 2026 - गेर में शामिल हुए CM मोहन, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, देखें उनके अनोखे अंदाज से भरे PHOTOS

उज्जैन/भोपाल। Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav 8 मार्च को महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए। यहां उन्होंने ध्वजा के पूजन के साथ-साथ अखाड़े के शस्त्रों की भी पूजा की। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम Mohan Yadav ने शस्त्र चलाने का प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश की जनता को रंग पंचमी की बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से जनता के जीवन में उत्साह और उल्लास की कामना की। प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने जनता के बीच पहुंचकर जमकर रंग पंचमी मनाई। जनता ने उन्हें, उन्होंने जनता को रंगों से सराबोर किया। इस आनंद से भरीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Rang Panchami MP cm Mohan Yadav
Rang Panchami MP cm Mohan Yadav

cm mohan yadav today program: रंगपंचमी उत्सव में देगें सौगात, अशोकनगर का दौरा आज – Khabar Digital

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, Rang Panchami 2026 के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में उत्साह व उल्लास की वृद्धि करे, मेरी ओर से बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्। आज रंग पंचमी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में ध्वजा एवं अखाड़ों के शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। इससे पूर्व बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की 3 बड़ी घोषणा: बोले किसानों के खेत तक पहुंचेगा पानी – Khabar Digital

Gair Festival in cm mohan yadav news
Gair Festival in cm mohan yadav news

प्रदेश की संस्कृति-परंपरा पर विशेष ध्यान

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री Mohan Yadavव ने पद संभालने के बाद से ही प्रदेश की संस्कृति और परंपरा का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने प्रदेश के कई त्यौहारों को राज्य उत्सव का दर्जा दिया है। सीएम डॉ. यादव का मानना है कि हर त्यौहार हमारे बीच की दूरियों को कम करते हैं। इसलिए हम जितने उत्साह से त्यौहार मनाएंगे, उतना एक-दूसरे को जान सकेंगे। उनका मानना है कि यह समरसता का पर्व है, जिसे सभी को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।

Rang Panchami MP cm Mohan Yadav news
Rang Panchami MP cm Mohan Yadav news

सीएम हाउस में मनाई थी ब्रज की होली

बता दें, 5 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में भी उत्साह के साथ होली मनाई थी। यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग और संत भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में फाग गीतों और पारंपरिक भजन गाए गए थे। सीएम हाउस ब्रज की थीम पर होली उत्सव की सजावट की गई थी। यहां बरसाने की होली जैसा माहौल देखने को मिला।

MP में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें… नौकरी से धो सकते हैं हाथ, TET में फेल होना पड़ेगा भारी – Khabar Digital

Rang Panchami के अवसर पर CM Dr. Mohan Yadav रंगों के उत्सव में सराबोर नजर आए…Ujjain

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट