भोपाल/खबर डिजिटल। शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2025) के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पन्ना जिले के अमानगंज (तहसील गुन्नौर) में विशेष दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में भाग लेंगे और विद्यार्थियों को गणवेश हेतु राशि का अंतररण करेंगे।
मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 बजे समत्व भवन में ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद 10:40 से 10:55 बजे तक वे नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे, जहां शिक्षक सम्मान के साथ ही विद्यार्थियों को गणवेश हेतु राशि वितरित की जाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव का 12:05 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से प्रस्थान कर 12:35 बजे एयरपोर्ट खजुराहो (जिला छतरपुर) पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां से हेलिकॉप्टर द्वारा 1:25 बजे अमानगंज, जिला पन्ना पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।
शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव अमानगंज से हेलिकॉप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 3:50 बजे भोपाल लौट आएंगे। शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आगमन होगा।


