P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा: बदमाश ने जज को भेजा धमकी भरा पत्र, खुद को बताया...

रीवा: बदमाश ने जज को भेजा धमकी भरा पत्र, खुद को बताया हनुमान का साथी

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा जिले के त्योंथर न्यायालय में पदस्थ एक न्यायाधीश को धमकी भरा खत लिखने का मामला सामने आया है, जिसमें जिंदा रहने के एवज में बदमाश ने पांच अरब रुपए की फिरौती मांगी है। यह पत्र उन्हें पोस्ट ऑफिस से मिला है, धमकी भरे पत्र को भेजने वाले ने खुद को डकैत हनुमान का साथी बताया है। न्यायधीश ने मामले की शिकायत सोहागी थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी रवाना हो गई है

पूरा मामला रीवा जिले के त्योंथर तहसील के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्योंथर न्यायालय का है। यहां पदस्थ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश मोहिनी भदौरिया को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र प्रयागराज जिले के बारा थाना अंतर्गत लोहगारा निवासी संदीप सिंह ने लिखा है। पत्र में न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी है और उसके एवज में पांच अरब रुपए की फिरौती मांगी है।

पत्र लिखने वाले ने खुद को दस्यु सरगना हनुमान के गिरोह का साथी बताया है। उसने पांच अरब की फिरौती यूपी के बडग़ड़ जंगल में 1 सितंबर को शाम 7:45 बजे मंगवाई थी, फिरौती रकम लेकर उन्हें खुद आने के लिए पत्र में लिखा गया है। मामले की शिकायत सोहागी थाने में दर्ज हुई है, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

न्यायाधीश को इस तरह से पत्र लिखने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम यूपी पहुंच गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, पत्र में जिस नाम का उल्लेख है, उसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। उसने ऐसा पत्र न्यायाधीश को किन कारणों से लिखा, उसका खुलासा आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हो पाएगा

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट