P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशश्रम विभाग की समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिए निर्देश

श्रम विभाग की समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिए निर्देश

Labor Department Review Meeting

भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक (Labor Department Review Meeting) की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को और अधिक गति दी जाए और इनकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें –Aaj Ka Rashifal Today: जानें कैसा रहेगा आज का दिन – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संबल योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई-श्रम पोर्टल, युवा संगम, और नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी प्रयास रोजगार सृजन और जीवन स्तर सुधारने की दिशा में अहम हैं।

यह भी पढ़ें –CM Mohan Yadav Today Program – Khabar Digital

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ‘श्रम स्टार रेटिंग’ का लोगो भी लॉन्च किया, जो कि व्यवसायों को अपने श्रमिक कल्याण प्रयासों को सार्वजनिक रूप से दिखाने का एक अभिनव तरीका होगा। साथ ही उन्होंने ‘SHREE पहल’ (स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्यम सहयोग) को भी मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य श्रमिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें –नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रम सहकारी समितियों के गठन पर भी जोर दिया, जिससे श्रमिक समूह मिलकर तकनीकी सहायता के माध्यम से अपने खुद के उद्यम स्थापित कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम कल्याण योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं और डिजिटल टूल्स का प्रयोग किया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन जैसी सक्षम एजेंसियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित हों। बैठक में श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें –टैक्टर खरीदने पर कितनी छूट मिलेगी, देखें पूरा रेट कार्ड – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट