रीवा/अरविन्द तिवारी। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौंरा गांव में शुक्रवार दोपहर 35 वर्षीय नेहा सिंह पत्नी राघवेंद्र सिंह की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है।
पुलिस जांच में प्रारंभिक सुराग
घटनास्थल पर मैगी की भरी प्लेट मिलने से पुलिस को आशंका है कि मृतका का हत्यारा उसका परिचित हो सकता है। पुलिस ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो (MP 17 CA 0099) जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है।
पुलिस का कहना, 48 घन्टे में होगा खुलासा
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि महिला की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर पर हमला कर की गई है। उन्होंने दावा किया है कि पुलिस टीम 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर देगी।
मर्डर मिस्ट्री से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।


