P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज 28 सितम्बर, रविवार के कार्यक्रम: देखें...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज 28 सितम्बर, रविवार के कार्यक्रम: देखें लिस्ट

भोपाल / उज्जैन / इंदौर, 28 सितंबर (रविवार) — मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने व्यस्त दौरे के तहत राजधानी भोपाल से लेकर उज्जैन और इंदौर तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे भोपाल के जगदीशपुर, परवलिया सड़क क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के श्रवण के साथ होगी।

इसके बाद दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

दोपहर 3 बजे वे माधव नगर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सामने बनने वाले नवीन कलेक्ट्रेट भवन का भूमि पूजन करेंगे।
इसके बाद सायं 4 बजे एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन से इंदौर रवाना होंगे। रात्रि 8 बजे वे इंदौर के लता मंगेशकर सभागार (VIP परस्पर नगर) में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। मोहन यादव रात्रि में कुछ अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात 11:30 बजे वे पुनः भोपाल लौट आएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट