P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeखेलकूदAsia Cup 2025 Final: एशिया कप फाइनल में भारत के सामने खड़ी...

Asia Cup 2025 Final: एशिया कप फाइनल में भारत के सामने खड़ी मुश्किल, तीन खास खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल?

Asia Cup 2025 Final: India Face Major Setback as Fitness Concerns Loom Over Three Key Players Ahead of Pakistan Clash

सुनील बंशीवाल की रिपोर्ट / Asia Cup 2025 Final: एशिया कप के इस में अबकी बार खेल प्रेमियों का 41 वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। 28 सितंबर 2025 को एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। दोनों टीमें टूर्नामेंट में पहले ही दो बार आमने-सामने हो चुकी हैं, एक बार लीग चरण और एक बार सुपर 4 राउंड में, दोनों ही बार, भारत ने एकतरफा मुकाबलों में पाक टीम को धूल चटा दी थी।

दोनों ही टीमों के बीच स्तर का अंतर बहुत ज्यादा है, लेकिन क्रिकेट के हर मैच में परिस्थितियां अलग होती है। यह वास्तव में किसी का भी खेल हो सकता है। बात करें पिछले दिनों कि तो पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने उत्तेजक इशारों से माहौल को और भी गर्मा दिया है। ऐसी घटनाओं के बाद से, पहले से ही तनावपूर्ण भारत-पाकिस्तान संबंध तनाव के मामले में एक और स्तर पर पहुंच गए हैं।

अब बात खिलाड़ियों की फिटनेस की तो अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा को श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान शरीर में ऐंठन हुई। वे लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे थे। कहा जा रहा है कि अभिषेक और तिलक के फिट होने की उम्मीद है। हार्दिक की स्थिति अभी अनिश्चित है।

हार्दिक पंड्या अगर फिट नहीं होते हैं, तो भारत को उनका विकल्प ढूंढ़ने के लिए काफी विचार करना होगा। श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में भारत को जीत दिलाने वाले अर्शदीप सिंह को खिलाना काफी समझदारी भरा कदम है, लेकिन इसकी कीमत बल्लेबाजी को चुकानी पड़ेगी, जिसकी भरपाई भारत केवल एक स्पिनर खिलाकर कर सकता है। जबकि श्रीलंका के खिलाफ
मैच बराबरी पर लाने में दोनों स्पिनरों की अहम भूमिका थी। तो टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला खिलाड़ियों के चयन को लेकर बेहद ही खास है।

पाकिस्तान की टीम में सभी खिलाड़ी फिट है और चयन के लिए उपलब्ध हैं। टूर्नामेंट के अंत में अपनी सबसे संतुलित एकादश बनाने के बाद, पाकिस्तान के बिना किसी बदलाव के उतरने की संभावना है। हालांकि गेंदबाजों के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल एक चुनौती होंगे। वहीं पाकिस्तान की नजर इन दोनों के प्रदर्शन के साथ मध्य क्रम में सूर्यकुमार यादव के परफोर्मेंस पर होगी, क्योंकि वो मैच को पलटने में माहिर है और हाल में खराब फॉर्म से जूझ रहे है।
भारत की संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या/अर्शदीप सिंह/रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की संभावित एकादश: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट