P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में बढ़ता अपराध, पुलिस पर उठे सवाल बीती रात चौबे वार्ड...

कटनी में बढ़ता अपराध, पुलिस पर उठे सवाल बीती रात चौबे वार्ड में युवक की चाकू से निर्मम हत्या

कटनी🖊️ : सूत्रों के अनुसार शहर में आए दिन हो रही चाकूबाजी की वारदातों ने शहरवासियों को दहशत में डाल दिया है। बीते दिनों ही कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी चौपाटी में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या की गई थी। और अब एक बार फिर रंगनाथ थाना क्षेत्र के चौबे वार्ड में तीन युवकों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आदित्य मिश्रा नामक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।लगातार हो रही इन वारदातों ने कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा।जनता का आरोप शहर वासी अब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुये कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैशहरवासी अब सवाल कर रहे हैं कि –क्या पुलिस का खौफ अपराधियों के अंदर से पूरी तरह मिट चुका है?क्या थाने, जिन्हें लोग न्याय का मंदिर मानते थे, अब केवल “सेटलमेंट का अड्डा” बनकर रह गए हैं?आमजन का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाए, तो कटनी की पहचान “शांत शहर” के बजाय “अपराधगस्त शहर” के रूप में होने लगेगी। युवा पीढ़ी लगातार नशे का शिकार होती जा रही है जिस्से चोरी लूटपाट चाकू बाजी की घटनाएं आम होती जा रही हैं और नई पीढ़ी नशे का शिकार हो रही हैफिलहाल चौबे वार्ड हत्याकांड के बाद पूरे शहर में आक्रोश और डर का माहौल है। लोग अब पुलिस प्रशासन से अपेक्षा कर रहे हैं कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट