P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमुख्यमंत्री ने संभाली युवा किसान की स्टीयरिंग, रवि साहू की मेहनत को...

मुख्यमंत्री ने संभाली युवा किसान की स्टीयरिंग, रवि साहू की मेहनत को मिला बड़ा सम्मान

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, –21 मार्च।मजबूत इरादे और सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिले तो खेती केवल परंपरा नहीं, बल्कि तरक्की का मजबूत जरिया बन सकती है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है कटनी जिले की बरही तहसील के ग्राम कनौर के प्रगतिशील युवा किसान रवि साहू ने, जिनकी सफलता आज क्षेत्र में मिसाल बन रही है।हाल ही में बरही में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान उस समय खास पल देखने को मिला, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद रवि साहू के ट्रैक्टर पर बैठ गए। कृषि विभाग की प्रदर्शनी में रवि ने अपने ट्रैक्टर को नरवाई से बैल की आकृति में सजाया था, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। मुख्यमंत्री इस नवाचार से प्रभावित होकर न केवल ट्रैक्टर के पास पहुंचे, बल्कि उसमें बैठकर रवि से बातचीत भी की।रवि साहू ने बताया कि वे अपने ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों को कस्टम हायरिंग के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराते हैं। मुख्यमंत्री का उनके ट्रैक्टर पर बैठना उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण बन गया। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा पल है, जिसने उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।कस्टम हायरिंग केंद्र बना सफलता की कुंजीरवि की सफलता के पीछे ‘कस्टम हायरिंग योजना’ की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बैंक ऋण के जरिए करीब 21.69 लाख रुपये की लागत से अपना केंद्र स्थापित किया, जिसमें शासन से 9.60 लाख रुपये का अनुदान मिला।आज उनके पास ट्रैक्टर सहित आधुनिक कृषि उपकरणों की पूरी श्रृंखला मौजूद है, जिनमें स्मार्ट सीडर, जीरो टिल सीड ड्रिल, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर, रिवर्सिबल पलाऊ, हैरो, रोटावेटर और स्वचालित रीपर शामिल हैं। ये मशीनें न सिर्फ उनकी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी बड़ी राहत साबित हो रही हैं।तकनीक से खेती बनी आसानरवि का मानना है कि आधुनिक खेती में तकनीक का उपयोग बेहद जरूरी है। उनके केंद्र से किसान कम लागत पर मशीनें लेकर समय और श्रम दोनों की बचत कर रहे हैं, जिससे उत्पादन भी बढ़ रहा है।कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, यह योजना 18 से 40 वर्ष के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ इच्छुक युवा इस योजना का लाभ लेकर खुद का कृषि व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।रवि साहू की कहानी यह साबित करती है कि अगर युवा नई सोच और तकनीक के साथ आगे बढ़ें, तो खेती भी उन्हें सम्मान और सफलता दोनों दिला सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट