Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: कलेक्टर नेहा मीना ने स्वच्छता सेवकों के साथ मनाई दीपावली,...

Jhabua News: कलेक्टर नेहा मीना ने स्वच्छता सेवकों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियाँ और कंबल

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/दीपावली के शुभ अवसर पर झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने अयोध्या बस्ती पहुंचकर बस्तीवासियों एवं स्वच्छता सेवकों के साथ दीपों और खुशियों का पर्व मनाया।

कलेक्टर ने बच्चों को मिठाई खिलाई, महिलाओं और पुरुषों को कंबल भेंट किए, और नगर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान दे रही सुपर-11 टीम का सम्मान किया।

कलेक्टर ने कहा स्वच्छता सेवक हमारे नगर की स्वच्छता की रीढ़ हैं। दीपावली जैसे पर्व पर उनके घर जाकर दीप जलाना और मिठाई बांटना आत्मिक संतोष देने वाला अनुभव है।

उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली केवल घरों में दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि यह हृदयों में प्रेम, समानता और अपनत्व के दीप जलाने का अवसर है।

बस्तीवासियों ने ढोल और मालाओं से कलेक्टर का गर्मजोशी से स्वागत किया और एक साथ दीपावली मनाकर आनंद साझा किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट