P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़LPG Gas cylinder Shortage : पेंड्रा जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत,...

LPG Gas cylinder Shortage : पेंड्रा जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत, व्यापारी परेशान

LPG Gas cylinder Shortage : पेंड्रा जिले में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे होटल व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गई है। बड़े महानगरों के बाद अब इस समस्या का असर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी साफ दिखाई देने लगा है। कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से होटल संचालकों के सामने अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाना मुश्किल हो गया है।

होटल संचालकों की बैठक

समस्या को लेकर जिले के होटल संचालकों ने बैठक आयोजित की, जिसमें आने वाले दिनों में होटल संचालन को लेकर चर्चा की गई। होटल व्यवसायियों का कहना है कि जिले की गैस एजेंसियों के पास कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

होटल संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में जिले की सभी गैस एजेंसियों से संपर्क किया गया, लेकिन हर जगह से यही जवाब मिला कि फिलहाल उनके पास कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में होटल व्यवसाय प्रभावित होने लगा है।

संचालकों ने लिखा प्रशासन को पत्र

बैठक में मौजूद होटल संचालकों ने शासन-प्रशासन को संबोधित करते हुए एक पत्र भी तैयार किया है, जिसमें जल्द से जल्द कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि होटल व्यवसाय पर पड़ रहे असर को रोका जा सके। होटल संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन आगे की रणनीति बनानी पड़ेगी।

सीएम साय का ट्वीट

प्रदेश में संभावित रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बाद प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रदेश में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी जिलों के अधिकारियों को सुचारू आपूर्ति के निर्देश दिए गए है और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट