बुरहानपुर/रिजवान खान/खबर डिजिटल/ इंदौर संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े एक दिवसीय बुरहानपुर दौरे पर पहुंचे, उन्होंने जिला अस्पताल के निकट बने क्रिटिकल केयर सेंटर, पावरलूम कलस्टर सहित आयुर्वेदिक कॉलेज का निरीक्षण किया, इस दौरान उनके द्वारा कर्मियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
मॉडर्न पावरलूम सेक्टर बनाने की कोशिश
बुरहानपुर में पावरलूम क्लस्टर बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा बुरहानपुर शहर के बाहर मॉडर्न पावरलूम सेक्टर बनाने की कोशिश की जा रही है, वही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार करने की बात उनके द्वारा की गई।
अन्य सुविधाओं को लेकर भी वादा
संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े ने अपने दौरे के दौरान जनता को सभी तरह की सुविधाएं दिए जाने का भी वादा किया, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।


