P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमहिला ने बरसाए जमकर पत्थर.. जनपद सदस्य की कार में तोड़फोड़

महिला ने बरसाए जमकर पत्थर.. जनपद सदस्य की कार में तोड़फोड़

जमीन विवाद को लेकर थी नाराज

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ जिले के जनपद कार्यालय के सामने एक महिला ने जमीन विवाद को लेकर जनपद सदस्य की गाड़ी में पत्थर से तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई। जिसकी शिकायत जनपद सदस्य ने दर्ज कराई है, हालांकि अब तक महिला पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सड़ेरी ग्राम निवासी छोटी बाई लोधी अपने परिवार की 4 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। महिला का आरोप है कि जनपद सदस्य राघवेंद्र की परिवार के लोगों से मिलीभगत है और उनकी सांठगांठ से ही जमीन पर कब्जा किया गया है।

गुस्से में आकर की कार में तोड़फोड़
गुस्से में आकर महिला ने सोमवार को जनपद कार्यालय परिसर में खड़ी जनपद सदस्य की गाड़ी पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल महिला फरार बताई जा रही है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट