P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीSIR अभियान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में निगम अध्यक्ष...

SIR अभियान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की सक्रिय पहल BLO के साथ किया मैदानी संवाद” सी.एल.पी. स्कूल में BLO के साथ बैठक कर नागरिकों को किया जागरूक


SIR अभियान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की सक्रिय पहल BLO के साथ किया मैदानी संवाद” सी.एल.पी. स्कूल में BLO के साथ बैठक कर नागरिकों को किया जागरूक

“लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में सशक्त कदमSIR – मनीष पाठक

*कटनी – निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने वर्तमान में चल रहे Special Intensive Revision विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए एक अनूठी पहल की श्री पाठक ने आज सी.एल.पी. स्कूल पहुंचकर वार्ड क्षेत्र के बी.एल.ओ एवं नागरिकों के साथ बैठकर मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने बी.एल.ओ से घर-घर सत्यापन की प्रगति की जानकारी ली और सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो तथा त्रुटिपूर्ण नामों का सुधार किया जाए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएँ और SIR प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें।
*श्री पाठक नें कहा कि-*
मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है। हर योग्य नागरिक का नाम सूची में हो, यही हमारा लक्ष्य है। निगम प्रशासन और BLO संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए श्री पाठक नें स्वयं लोगों से संवाद किया और SIR के महत्व को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वार्ड के नागरिकों ने भी निगम अध्यक्ष की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का मैदानी और सीधा संवाद लोगों को जागरूक करने में अत्यंत प्रभावी है।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नेंं सभी अधिकारियों, बी.एल.ओ तथा क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे मिलकर इस अभियान को समयसीमा में पूर्ण करें और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट