P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशऔबेदुल्लागंज हत्याकांड: प्रेम संबंध विवाद में युवती की हत्या, आरोपी कुछ घंटों...

औबेदुल्लागंज हत्याकांड: प्रेम संबंध विवाद में युवती की हत्या, आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

प्रेम संबंधों के विवाद में युवती की हत्या, औबेदुल्लागंज पुलिस ने चंद घंटों में किया अंधे कत्ल का खुलासा

रायसेन/खबर डिजिटल। थाना औबेदुल्लागंज क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा के जंगल में 9 अक्टूबर 2025 को केरी स्टॉप डैम के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के सिर और गले पर गंभीर चोटें थीं और शव खून से लथपथ हालत में पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव को शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज में सुरक्षित रखा। प्रथम दृष्टया यह हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला पाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी शीला सुराणा और थाना प्रभारी बी.पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र, सोशल मीडिया और सीसीटीएनएस एप के माध्यम से मृतका की पहचान की, जो शाहगंज क्षेत्र की लापता महिला निकली। परिजनों ने दीपक गौर उर्फ जस्सी, निवासी शाहगंज, पर संदेह जताया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतका से उसके प्रेम संबंध थे और विवाह के दबाव में उसने बरखेड़ा जंगल में गला दबाकर हत्या कर दी तथा सिर पर पत्थर मारकर पहचान छिपाने की कोशिश की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम की तत्परता से मामला चंद घंटों में सुलझ गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट