Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP Police News: 157 ASI को प्रमोशन का तोहफा.. बने सब इंस्पेक्टर

MP Police News: 157 ASI को प्रमोशन का तोहफा.. बने सब इंस्पेक्टर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के 157 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) को बड़ी सौगात दी है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने सहायक उपनिरीक्षक/कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में पीएचक्यू की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

157 सहायक उपनिरीक्षक को बनाया उपनिरीक्षक
जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के 157 सहायक उपनिरीक्षक/कार्यवाहक उपनिरीक्षकों को उपनिरीक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति वरिष्ठता सूची में दर्ज क्रमांक के आधार पर की गई है।

Shri Krishna Janmashtami: श्रीकृष्ण शिक्षा स्थली में रहेगी जन्माष्टमी की धूम… भक्तों को मिलेगा भक्ति का सहारा

उसी स्थान पर मिलेगी पदोन्नति
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत किए गए पुलिसकर्मियों को वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। यानी प्रमोशन के साथ तत्काल स्थानांतरण नहीं किया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें 9300-34800 + 3600 के वेतनमान (मेट्रिक लेवल-9) में उपनिरीक्षक पद का वेतनमान मिलेगा।

वरिष्ठता के आधार पर हुआ प्रमोशन
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची को आधार बनाया गया है। रिक्त उपनिरीक्षक पदों के विरुद्ध वरिष्ठता सूची के क्रम के अनुसार 157 सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इस आदेश के बाद लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों में उत्साह है।

Breaking News: कैलाश विजयवर्गीय से टकराएंगे सज्जन सिंह वर्मा… घर तक जाने का मिला फरमान!

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट