P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशश्योपुर: लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 25 लाख की फिरौती, रोजगार...

श्योपुर: लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 25 लाख की फिरौती, रोजगार सहायक का परिवार दहशत में, पुलिस जांच में जुटी

लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से मिली फिरौती की धमकी

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ जिले में लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती मांगने और आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोहेड़ा गांव निवासी रोजगार सहायक धनराज पुत्र रामकरण मीणा को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें 25 लाख रुपये की फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है। बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से उनके बाड़े में आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया।

बाड़े में रखे भूसे और उपकरण जलकर खाक

फरियादी धनराज मीणा के अनुसार, 17 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनके बाड़े में आग लगा दी। आग में रखा भूसा और खेती-किसानी से जुड़े उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटनास्थल पर बदमाशों ने एक धमकी भरा पत्र छोड़ दिया।

24 घंटे में पैसे देने की धमकी

धमकी पत्र में खुद को हर्ष दल्ला विश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए आरोपियों ने लिखा है कि यदि 24 घंटे के भीतर जारेला रोड की “मुठ्ठी” पर 25 लाख रुपये नहीं रखे गए, तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। पत्र में परिवार के कई सदस्यों के नाम भी लिखे गए हैं, जिससे दहशत और बढ़ गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहात थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगजनी और फिरौती की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट