P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशग्वालियरMorena Rampur Police: वर्दी की मर्यादा तार-तार! डांसर और थाना प्रभारी पर...

Morena Rampur Police: वर्दी की मर्यादा तार-तार! डांसर और थाना प्रभारी पर लुटाए नोट

Morena Rampur Police: मध्यप्रदेश के चंबल इलाके के मुरैना जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। रामपुर में आयोजित कंस वध मेले के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी खुद मनोरंजन के सागर में डूबे नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे है।

फूहड़ता और खाकी का ‘ठुमका प्रेम’

मामला 31 मार्च का बताया जा रहा है। मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर मंच पर महिला डांसरों द्वारा फूहड़ नृत्य किया गया था। हैरानी की बात यह है कि कानून व्यवस्था संभालने के बजाय रामपुर थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा और उनकी टीम के सदस्य दर्शकों की तरह टकटकी लगाए डांस का आनंद लेते कैमरे में कैद हुए।

थाना प्रभारी पर नोटों की बौछार

वायरल वीडियो में सबसे आपत्तिजनक दृश्य तब सामने आया, जब थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा मंच पर टहल रहे थे उसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जेब से नोट निकालकर उन पर न्यौछावर कर दिए। जिस तरह से किसी कलाकार पर नोट लुटाए जाते हैं, ठीक उसी अंदाज में वर्दीधारी अधिकारी पर रुपयों की बारिश की गई। थाना प्रभारी ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद वही शख्स डांसरों पर भी नोट लुटाते नजर आया।

सुर्खियों में पुलिस की ‘खास ड्यूटी’

मंच पर महिला डांसरों के अश्लील ठुमकों के बीच पुलिसकर्मियों की यह मौजूदगी अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। आम जनता के बीच पुलिस की इस छवि को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस अधिकारी मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट