मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती जा रही है. प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां अंदरूनी स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गई हैं. इसी बीच दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की कांग्रेस नेता Rahul Gandhi से दिल्ली में हुई मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है. खास बात यह रही कि इस मुलाकात में उनके बेटे डॉ अंकित भारती भी साथ मौजूद थे. जैसे ही मुलाकात की तस्वीर सामने आई, राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे.
राजेंद्र भारती के बेटे ने राहुल गांधी से की मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात 16 मई को दिल्ली में हुई थी. दतिया सीट पर उपचुनाव की संभावनाओं के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि राजेंद्र भारती अपने बेटे अंकित भारती को कांग्रेस से टिकट दिलाने की कोशिश में सक्रिय हो गए हैं. इसी को लेकर दिल्ली स्तर पर पार्टी नेतृत्व से बातचीत और समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
जानें कौन है अंकित भारती
दतिया क्षेत्र में अंकित भारती को एक युवा और पढ़े-लिखे चेहरे के तौर पर देखा जाता है. उन्होंने लॉ विषय में पीएचडी की है और लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं. पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक सक्रिय और शोध आधारित राजनीति करने वाले नेता की है. वर्तमान में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय रिसर्च विंग में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी उपचुनाव में युवा चेहरे पर दांव लगा सकती है. ऐसे में अंकित भारती का नाम संभावित उम्मीदवारों की सूची में तेजी से चर्चा में आ गया है. हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक किसी उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दिल्ली में हुई इस मुलाकात को आने वाले चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
