P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजिला पंचायत सीईओ ज्‍योति शर्मा का दौरा.. बाल वाटिकाओं का किया निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ज्‍योति शर्मा का दौरा.. बाल वाटिकाओं का किया निरीक्षण

बाल वाटिका निर्माण की प्रशंसा

देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ जिले में ‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना अंतर्गत स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खेत में बगिया का निर्माण किया जा रहा है, और जिले के ग्रामों में बाल वाटिका बनाई जा रही है। इसी बीच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने ग्राम बरखेड़ा कोतापाई, बरोठा, खतेड़िया, पटाड़ी, पर्वतपुरा में निर्मित बाल वाटिका का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पर्वतपुरा में उत्‍कृष्‍ट बाल वाटिका निर्माण कराने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने बाल वाटिका निर्माण की प्रशंसा की एवं प्रशस्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

खेत में बगिया का निर्माण
जिले में ‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना अंतर्गत स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खेत में बगिया का निर्माण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति शर्मा द्वारा ग्राम रतेडी की लाभान्वित हितग्राही हेमा चौधरी के साथ मिलकर सुरजना का पौधारोपण किया। साथ ही ग्राम पंचायत पर्वतपुरा ग्राम हीरापुर की ममता बाई के साथ मिलकर अमरूद के पौधों का रोपण किया।

जिला पंचायत सीईओ ज्‍योति शर्मा ने की हौसला अफजाई
सीईओ ज्‍योति शर्मा ने हितग्राही महिलाओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि इसी तरह से वो अपने काम में लगे रहे, ताकि आने वाले वक्त में योजना अन्य लोगों के लिए मिसाल साबित हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट