खबर digital कटनी— विजयराघवगढ़ क्षेत्र के रजरवारा नंबर-1 निवासी दिलीप सिंह राठौड़, पिता श्री रामलखन सिंह एवं माता श्रीमती हीराबाई, को भारतीय सेना में आज 6 दिसंबर 2025 को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली है। यह पूरे परिवार, गांव और समाज के लिए गर्व का अभूतपूर्व क्षण है।दिलीप सिंह राठौड़ वर्ष 2010 से भारतीय सेना की ईएमई कोर में जेसीओ के रूप में कार्यरत थे। ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखकर उन्होंने अधिकारी बनने का लक्ष्य हासिल किया। उनकी मेहनत युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है कि जिम्मेदारियों के बीच भी सपनों को पूरा किया जा सकता है।दिलीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी और भाई को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर सहयोग दिया। साथ ही उन्होंने लेफ्टिनेंट दीपक (जिला सतना) को अपनी प्रेरणा बताया, जिनके मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो पाई।उनकी प्राथमिक और माध्यमिक (8वीं तक) शिक्षा रजरवारा नंबर-1 के सरकारी स्कूल में हुई, जबकि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी (12वीं) की पढ़ाई सिंगौड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। स्नातक सिलिकॉबाइट कटनी डिग्री कॉलेज से करते समय B.Sc के दूसरे वर्ष में ही उनका चयन भारतीय सेना में हो गया था।रजरवारा सहित पूरे क्षेत्र में दिलीप सिंह राठौड़ की इस उपलब्धि पर हर्ष और बधाइयों का माहौल है।
रजरवारा नंबर-1 के दिलीप सिंह राठौड़ बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंटगांव, परिवार और समाज में खुशी की लहर
सम्बंधित ख़बरें


