P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडौरी: गल्ला गोदाम में बनेगी अत्याधुनिक चौपाटी, अवंती बाई चौक होगा अतिक्रमण...

डिंडौरी: गल्ला गोदाम में बनेगी अत्याधुनिक चौपाटी, अवंती बाई चौक होगा अतिक्रमण मुक्त

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडौरी, जिला मुख्यालय की तस्वीर बदलने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने गल्ला गोदाम परिसर में ‘चौपाटी’ बनाने और अवंती बाई चौक के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला कलेक्टर अनजू पवन भदौरिया ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

MP BJP: MP में बड़ा सियासी उलटफेर, 25 दिग्गजों ने पहनी भाजपा की टोपी

चौपाटी निर्माण और सौंदर्यीकरण पर जोर

​जिला प्रशासन की इस योजना के तहत गल्ला गोदाम परिसर को एक व्यवस्थित चौपाटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए रविवार को कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर विभागीय अमले के साथ स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही, गोदाम परिसर के चारों ओर तार की फेंसिंग और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना भी बनाई गई है, ताकि स्थानीय निवासियों और छोटे दुकानदारों के लिए एक सुरक्षित व व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके।

MP Bjp : मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

​शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित अवंती बाई चौक पर लंबे समय से यातायात का भारी दबाव था, जिसका मुख्य कारण सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगे ठेले और अतिक्रमण थे। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नाले के किनारे स्थित अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। एसडीएम रामबाबू देवांगन और सीएमओ अमित तिवारी की उपस्थिति में जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण तोड़े गए। इससे न केवल सड़क चौड़ी होगी, बल्कि आम नागरिकों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

​एक तरफ जहां प्रशासन विकास कार्यों की गति तेज कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं। शहर की सब्जी मंडी और पास स्थित मस्जिद के महज 50 फिट की दूरी पर खुलेआम मांस, मछली और अंडे की बिक्री जारी है।

बिजली के खंभे में आई चिंगारी, खेत में लगी आग, मची अफरा तफरी – Khabar Digital

​गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा खुलेआम मांस-मछली की बिक्री पर सख्त निर्देश दिए गए हैं, बावजूद इसके अधिकारियों की मौजूदगी में इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस दोहरी नीति पर नाराजगी जाहिर करते हुए मांग की है कि जिस प्रकार अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उसी प्रकार खुलेआम मांस बिक्री पर भी तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।

​फिलहाल, प्रशासन का पूरा ध्यान शहर को व्यवस्थित करने पर है, लेकिन स्थानीय जनमानस खुलेआम हो रही मांस बिक्री को लेकर प्रशासन के अगले कदम पर पैनी नजर बनाए हुए है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट