P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुरअवैध शराब के खिलाफ आबकारी का बड़ा प्रहार… डिंडोरी में ढाबे व...

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी का बड़ा प्रहार… डिंडोरी में ढाबे व मकान से विदेशी मदिरा जब्त

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर कार्रवाई

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 05 जनवरी 2026 को आबकारी विभाग वृत्त डिंडोरी ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश देकर अवैध शराब के दो प्रकरण कायम किए हैं।
आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार पिता स्वर्गीय श्री रामलखन, निवासी वार्ड क्रमांक 02 सुबखार, के टाइगर ढाबा एवं एक बिना नंबर की टाटा नैनो कार की तलाशी ली। तलाशी में 104 पाव जीनियस रम, 24 पाव एम.डी. रम एवं 13 पाव एम.डी. व्हिस्की सहित बड़ी मात्रा में विदेशी मदिरा बरामद की गई।

दूसरी कार्रवाई में भी पकड़ाई शराब
इसी दौरान दूसरी कार्रवाई में कमला बाई पति स्व. शोभाराम यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 07, के रिहायशी मकान से 24 पाव जीनियस रम (विदेशी मदिरा) जब्त की गई। इस प्रकार कुल 165 पाव (29.7 बल्क लीटर) विदेशी मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 23,560 रुपये आंकी गई है। वहीं, अवैध परिवहन में प्रयुक्त टाटा नैनो वाहन की अनुमानित कीमत 65,000 रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 46(1) के अंतर्गत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त, नरेश दास पिता दौलत दास के रिहायशी मकान की समक्ष पंचनामा कर तलाशी ली गई, किंतु वहां से कोई भी मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। मौके पर नियमानुसार धारा 54 के अंतर्गत खाली तलाशी का पंचनामा तैयार किया गया।

कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार अंजाम दी गई। अभियान में आबकारी उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, प्रहलाद सिंह चौहान, आबकारी आरक्षक राम भरोस ठाकुर, मनीष उईके, करिशमा सलामें, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी, कोता बाई, वाहन चालक कुलदीप उइके एवं सुरेन्द्र सिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सघन कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट