डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ डिंडौरी में यात्री सुरक्षा और नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। बहुत दिनों से मिल रहीं शिकायतों को आधार बनाकर एसडीएम डिंडोरी के नेतृत्व में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर यात्री बसों की कड़ी जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली दो बड़ी बसों को पकड़कर थाना कोतवाली के हवाले कर दिया गया है।
जांच में बस की खुली पोल, लाखों रुपये बकाया
प्रशासनिक टीम ने जब वाहनों के समस्त दस्तावेजों को खंगालना शुरु किया तो जांच के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। पकड़ी गई बसों पर सरकार का लाखों रूपया बकाया था और वे बिना वैध अनुमति परमिट के ही सड़कों पर सरपट दौड़ रही थीं।
यह भी पढ़ें – ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर मिली 631 करोड़ के ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात – Khabar Digital
बस क्रमांक CG 14 P 0129 मालिक धनंजय तिवारी पर 1,72,268 रुपये का भारी टैक्स बकाया पाया गया। बिना परमिट के संचालित यह बस यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनी हुई थी।बस क्रमांक MP 52 P 0112 मालिक आकाश केशवानी पर भी 34,472 रुपये का टैक्स बकाया मिला। इन दोनों बसों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

डिंडौरी एसडीएम ने संभाला मोर्चा
सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खुद एसडीएम डिण्डौरी भारती मेरावी ने मोर्चा संभाला। उनके साथ तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, नायब तहसीलदार शशांक शेण्डे और आरटीओ विभाग के अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर रुक-रुक कर बसों के फिटनेस, बीमा और परमिट की बारीकी से जांच की।
प्रशासन ने इस कार्यवाही के दौरान सभी वाहन संचालकों को सख्त संदेश दिया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के कोई भी वाहन सड़कों पर नहीं चलेगा। जिन वाहनों का टैक्स बकाया है, वे तुरंत जमा करें। सडकों पर केवल वो यात्री बसें संचालित हो सकेंगी जिनके संपूर्ण दस्तावेज वैध होंगे ।
यह भी पढ़ें –पवैया का बढ़ा पावर, अब मोहन सरकार में बने राज्य मंत्री, आदेश जारी
नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि वाहन को हमेशा के लिए स्थायी रूप से बंद भी किया जा सकता है। प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे जागरूक बनें और केवल उन्हीं बसों में सफर करें जो वैध हों, ताकि उनका सफर सुरक्षित रहे। नियमों के पालन के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें –मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी
यह भी पढ़ें –भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल
यह भी पढ़ें – 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..


